छत्तीसगढ़

एग्जिट पोल को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले – भारी बहुमत से हमारी सरकार बनेगी, 57 से भी ज्यादा सीटें जीतेंगे और…

रायपुर : दिल्ली दौरे से वापस लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ( CM Bhupesh Baghel) ने एग्जिट पोल को लेकर बड़ा दावा किया है, मुख्यमंत्री भूपेश ने एग्जिट पोल के आंकड़ों को लेकर कहा कि, एग्जिट पोल चलने दीजिए, लेकिन सरकार हमारी बनेगी और भारी बहुमत से बनेगी, सीएम ने कहा हम 57 से भी और आगे सीट जीतेंगे.

वहीं विधायकों को दिल्ली शिफ्ट करने और ऑपरेशन लोटस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, विधायकों को शिफ्ट करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है और वह नहीं कर पाएंगे, हम पूरी बहुमत से आयेंगे, हमे अपनी मेहनत पर विश्वास है, ऑपरेशन लोटस को अंजाम नही दे पाएंगे.

Related Articles

Back to top button