छत्तीसगढ़ में आज 370 नये मरीजों की पहचान, 7 की मौत

रायपुर, छत्तीसगढ़ में 370 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 455 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3689 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। आज 370 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 4 हजार 689 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 96 हजार 642 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4 हजार 358 हो गई है



