छत्तीसगढ़

पूर्व सीएम डॉ.रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से की मतदान करने की अपील

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रदेशवासियों से मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। इसके साथ ही प्रदेश में जब पहली बार विधानसभा चुनाव हुए तब से लेकर पिछले विधानसभा चुनाव तक लगातार हम सभी ने मिलकर प्रदेश को विकास की राह पर आगे बढ़ाया और छत्तीसगढ़ की पहचान बीमारू राज्य से बदलकर एक विकासशील प्रदेश के रूप में स्थापित की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अब प्रदेश को फिर से विकास की पटरी पर लौटाने का समय आ गया है। छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अब अपने मताधिकार का उपयोग करें। प्रदेश में सुशासन की सरकार बनाने का समय आ चुका है। यह मताधिकार सिर्फ एक वोट नहीं बल्कि संविधान से प्राप्त एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है, जिससे छत्तीसगढ़ के अगले 5 साल निर्धारित होते हैं।

Related Articles

Back to top button