छत्तीसगढ़

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान लाखो रुपये पकड़े

उड़ीसा रोड बडमाल के पास वाहन चेक में लगी जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने आज ओड़िसा की ओर से आ रही मारूति कार नंबर सीजी 13 ए.क्यू. 4859 को चेक किया गया। वाहन डिक्की के अंदर एक थैले में ₹500, ₹200, ₹50 और ₹10-10 के नोट कुल ₹5,28,130 मिला । वाहन में उपस्थित विकास अग्रवाल पिता दशरथ अग्रवाल उम्र 40 साल निवासी पार्क एवेन्यू भगवानपुर रोड़ थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ को पुलिस अधिकरियों द्वारा वाहनों में मिले नगद रुपए के संबंध में पूछताछ किया गया और नगद रूपयों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज की मांग किये। विकास अग्रवाल द्वारा मौके पर कोई कागजात नहीं दिखा पाये। जूटमिल पुलिस द्वारा संदिग्ध रकम की धारा 102 CrPC के तहत जप्ती कार्यवाही किया गया तथा विकास अग्रवाल को जानकारी दी गई कि वे कलेक्टर कार्यालय रायगढ़ के कक्ष क्रमांक 21 में जप्त रूपयों के संबंध में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर रुपए रिलीज करा सकते हैं। थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव द्वारा संदिग्ध रकम की जप्ती कार्यवाही से जिला निर्वाचन कार्यालय को अवगत कराया गया है। वाहन चेकिंग कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक रामकिंकर यादव, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र यादव तथा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक रा पटेल, दुर्गेश सिंह, आरक्षक महेश पंडा, विक्रम सिंह, नरेश शामिल रहें।

Related Articles

Back to top button