छत्तीसगढ़
कहां से कौन बनाये गए विधानसभा प्रभारी जगदलपुर से रोजविन दास बनाये गए प्रभारी







जगदलपुर ।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री इमरान प्रतापगढ़ी के आदेश अनुसार एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश प्रभारी श्री निजामुद्दीन राइन व सब प्रभारी श्री आसिफ पासा के सहमति से छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 हेतु निम्नलिखित पदाधिकारी को विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है जिनकी सूची जारी की गई है। जिसमे सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से अपने प्रचार क्षेत्र में पहुंचकर अल्पसंख्यक विभाग की बैठक आयोजित कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में कार्य करने कहा गया है।



