रमन सिंह ने राजनांदगाव की जनता को दिया धन्यवाद,कहा– इस शहर ने दिलाई मुझे पहचान, कांग्रेस के पक्षपात का लेंगे बदला

पूर्व सीएम रमन सिंह आज राजनांवगांव में नामांकन दाखिल करेंगे। रमन सिंह समेत चार प्रत्याशी आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले राजनांदगांव में अमित शाह की चुनावी सभा हुई। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। राजनांदगांव की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद।
रमन ने कहा कि 15 साल तक यहां की जनता ने मुझे अवसर दिया। मुख्यमंत्री के नाते मैंने इस क्षेत्र का विकास किया। आरोप लगाते हुए कहा कि पांच सालों में कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए। कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ धोखा किया है। कांग्रेस से बदला लेने का समय आ गया है। इस बार कांग्रेस को सबक सिखाना है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में 15 हजार करोड़ का घोटाला किया। कोई भ्रष्टाचार में कीर्तिमान हासिल कर सकता है तो वह कांग्रेस है। गोबर में बेइमानी, महादेव एप में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया। लोगों से पूछा कि खजाने की चाबी जिसके पास है, वही चोरी करने लगे तो क्या करेंगे। चौकीदार बदल दो, वैसे ही मुख्यमंत्री को बदलने का समय आ गया है। पीएसी के छात्रों को आग्रह करना चाहूंगा कि अब बदलने का समय आ गया है। भाजपा के प्रत्याशी आज मेरे साथ हैं। राजनांदगांव की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आपके सहयोग के लिए हम आकांक्षी हैं।



