छत्तीसगढ़

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, दो कलेक्टर, तीन SP और 2 ASP हटाये गये

रायपुर। चुनाव आयोग ने छत्तीसगढ़ के दो कलेक्टर और तीन एसपी को हटा दिया है। इनमें बिलासपुर कलेक्टर संजीव झा, रायगढ़ कलेक्टर तारन सिन्हा, दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा, राजनांदगांव एसपी अभिषेक मीणा और कोरबा एसपी उदय किरण के नाम शामिल हैं।

 

इनके अलावा चुनाव आयोग ने दुर्ग के एडिशनल एसपी संजय ध्रुव और बिलासपुर के एडिशनल एसपी अभिषेक माहेश्वरी को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। नई नियुक्ति के लिए चुनाव आयोग ने राज्य शासन से तीन नामों का पैनल मांगा है

Related Articles

Back to top button