पत्नी ने की बेवफाई तो पति बन गया सीरीयल किलर,18 महिलाओं को उतारा मौत के घाट

हैदराबाद।खौफनाक स्टोरी की शुरुआत होती है एक पत्नी की बेवफाई से और इसका क्लाइमेक्स एक शख्स के सीरियल किलर बनकर 18 महिलाओं की हत्या में गिरफ्तार होने तक. इस व्यक्ति के सीरियल किलर बनने के बारे में तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद की पुलिस ने खुलासा करते हुए कई हैरान कर देने वालीं बातें बताईं हैं. पुलिस ने बताया कि अकेली महिला को सेक्स के बदले पैसे ऑफर करता था. वह महिला के साथ पहले शराब या ताड़ी पीता था और नशे में उसकी हत्या कर देता था और कीमती सामान लेकर भाग जाता था.
हैदाराबाद का यह सीरियल की जब से पत्नी अपने प्रेमी के साथ भाग गई, तब से अब तक उसने 18 महिलाओं की हत्या कर दी है. हैदराबाद पुलिस ने बताया कि उसने ऐसे सीरियल किलर को अरेस्ट किया है.
पुलिस ने बताया कि उसकी शादी 21 साल की उम्र में हुई थी, लेकिन कुछ ही समय बाद उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ भाग गई और शादी कर ली. इसके बाद से उसे महिलाओं से इतनी नफरत हो गई कि वह सीरियल किलर बन गया.
इस शख्स ने साल 2003 में हत्याओं को अंजाम देना शुरू किया था. वह अकेली महिला को सेक्स के बदले पैसे ऑफर करता था. वह महिला के साथ पहले शराब या ताड़ी पीता था और नशे में उसकी हत्या कर देता था और कीमती सामान लेकर भाग जाता था.
राचकोंडा आयुक्तालय की पुलिस ने बताया एक पत्थर काटने वाला व्यक्ति को शहर पुलिस टास्क फोर्स ने खोजी कुत्ता की मदद गिरफ्तार किया था. इससे पहले उसे 21 मामलों में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें लाभ के लिए हत्या के 16 मामले, चार संपत्ति सहित अपराध और पुलिस हिरासत से भागने का एक मामला है.



