चुनाव से पहले एक ही जगह में तैनात पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी, वर्षों से जमें थे एक ही जगह

बिलासपुर रेंज के आईजी अजय यादव ने लंबे समय से एक ही जिले में पदस्थ पुलिसकर्मियों का तबादला आदेश जारी किया है। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है। जिसमें अधिकतर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है। बिलासपुर रेंज के हेडकांस्टेबल प्रमोशन के बाद भी वो एक ही जिलों में वर्षों से जमे थे।
दरअसल, राज्य शासन के निर्देश पर करीब तीन साल पहले प्रधान आरक्षकों को पदोन्नत कर एएसआई बनाया गया था। प्रमोशन के बाद भी इन पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में पोस्टिंग दी गई। लेकिन, कुछ समय तक दूसरे जिले में तैनात ज्यादातर एएसआई फिर से इसी जिले में आ गए हैं।
10 से 15 साल से हैं तैनात
आईजी यादव ने जिन पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। उनमें से ज्यादातर पुलिसकर्मी यहीं से आरक्षक बनें थे और 15 से 20 साल से यही पदस्थ रहे हैं। प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत भी हो गए। फिर उन्हें एएसआई की पदोन्नति भी मिल गई। इन पुलिसकर्मियों को प्रमोशन के बाद पोस्टिंग दी गई है, जिसमें ज्यादातर पुलिसकर्मियों को दूसरे जिले में भेजा गया है।
बिलासपुर रेंज के हेडकाॉस्टेबल का प्रमोशन के लिए हाल ही में लिस्ट तैयार किया गया था। इसके लिए उनकी परीक्षाएं भी ली गई। इसमें सफल होने वाले हेडकांस्टेबल को एएसआई के पद पर प्रमोशन दिया गया है। लेकिन, प्रमोशन के बाद भी हेडकांस्टेबल एक ही जिलों में सालों से जमे हुए थे। वहीं, अब प्रमोशन के बाद भी जिले में तैनाती मांग रहे थे।