छत्तीसगढ़

कांग्रेस सरकार की खोखले दावे आत्मानंद स्कूल में 300 बच्चे पर पढ़ने वाला पर शिक्षक एक भी नहीं -नवनीत चांद

 

 

बस्तर बेटा ने उठाया जनप्रतिनिधियों पर सवाल –

पूर्व विधायक को क्या इसकी खबर है खबर नहीं है तो क्यों नहीं है ? वर्तमान विधायक क्या कर रहे हैं

 

मांग के बाद पांच शिक्षकों का हुआ संलग्निकरण

 

जगदलपुर । चिंगपाल सहित अन्य दरभा ब्लॉक ग्राम पंचायत के पालक और बच्चे आज जनता कांग्रेस के जिला जिला अध्यक्ष एवं मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक नवनीत चांद के नेतृत्व में जिन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच कांग्रेस सरकार की दावे को खोखला करती आत्मानंद स्कूल में शिक्षक नहीं होने की समस्या को सामने रखा और निराकरण की मांग की। इसके बाद पांच शिक्षकों की सलंग्नीकरण किया गया है।

 

बस्तर में शिक्षा व्यवस्था अंधेर नगरी चौपट राजा जैसे है नवनीत चांद ने कहा कि पूर्व विधायक को क्या इसकी खबर है खबर नहीं है तो क्यों नहीं है ? वर्तमान विधायक क्या कर रहे हैं आत्मानंद स्कूल के नाम पर केवल बड़ी-बड़ी बातें हो रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आत्मानंद स्कूल के माध्यम से शिक्षा का बयार बहाने की दावे करती है परंतु आज भी चिंगपाल जैसे स्वामी आत्मानंद स्कूल में जहाँ 3 महीने से एक भी शिक्षक की नियुक्ति नहीं हुई है । जहाँ 300 बच्चे एडमिशन लेकर एडमिशन लेकर बैठे हैं । नवनीत ने कहा कि अगर शिक्षा स्तर बढ़ने के लिए शिक्षक नहीं है तो ऐसे स्कूलों में ताला लगाना चाहिए उन्होंने कहा कि फिलहाल पांच शिक्षकों की संलग्न कारण किया गया है परंतु समय रहते अगर स्थाई व्यवस्था नहीं किया गया तो हमें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ेगा ।इस दौरान प्रीतम नाग, अजय बघेल,ओम मरकाम,पाकालु कश्यप,रामू नाग,चेतन बघेल एवं बहुतायत संख्या में दरभा ब्लॉक के ग्राम पंचायत चिंगापाल में स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में अध्यन कर रहे छात्र एवं पालक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button