छत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्टी की युवा पहचान को मजबूत कर रहे विधायक लखेश्वर बघेल

 

जिनकी उपस्थिति में लगातार यहां भी सैकड़ों युवाओं ने युवा थामा फिर हाथ का साथ

 

नवा खाई जुहार भेंट कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवड़ा में 22 पंचायत के ग्रामीण हुए शामिल

 

जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के हेमंत कश्यप भी उपस्थित रहे

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।बस्तर विधानसभा क्षेत्र के बकावंड ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा अयोजित नवा खाई जुहार भेंट कार्यक्रम ग्राम पंचायत देवड़ा में 22 पंचायत के ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम में बस्तर आदिवासी विकास प्राधिकरण एवम विधायक श्री लखेश्वर बघेल की गरिमामयी उपस्थित रही इसी के साथ जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस के हेमंत कश्यप भी उपस्थित रहे। इस दौरान कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर सैकड़ों युवाओं ने युवा कांग्रेस का हाथ थामा , जिन्हें विधायक श्री बघेल ने पार्टी गमछा पहनाकर विधिवत प्रवेश करवाया।

 

इस अवसर पर ग्रामीण माता बहनों बेटियों बुजुर्गों को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी से भारी मात्रा में वोट करने का अपील किया गया।

Related Articles

Back to top button