छत्तीसगढ़

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत : खेत से काम कर वापस लौट रहा था घर

कोरबा। जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला करतला थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के अनुसार, करतला थाना क्षेत्र का पीड़िया गांव में 21 साल का रामपाल राठिया खेत से काम कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान तेज बारिश शुरु हो गई। जिससे बचने रामपाल पेड़ के नीचे रुका हुआ था। तभी आकाशीय बिजली गिरी जिसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर करतला थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पुलिस मर्ग कायम कर बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है।

Related Articles

Back to top button