छत्तीसगढ़

जनता के साथ जननायक.. … राहुल गांधी ने की ट्रेन यात्रा बिलासपुर टू रायपुर..

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को छत्तीसगढ़ पहुंचे थे. यहां पर उन्होंने बिलासपुर पहुंच कर प्रदेश सरकार की ग्रामीण आवास न्याय योजना का शुभारंभ किया. इस अवसर पर आयोजित आवास न्याय सम्मेलन में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा ”जाति जनगणना भारत का एक्स-रे है, जनगणना के आंकड़े सामने आने पर देश सब लोगों को भागीदारी देकर आगे चल पाएगा. कांग्रेस के सरकार में आने पर पहला कदम जातिगत जनगणना का होगा.”

कार्यक्रम में शामिल होने के बाद राहुल गांधी ट्रेन से रायपुर के लिए निकले. राहुल गांधी ने स्लीपर कोच में बैठे लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्हें देखकर ट्रेन में बैठे यात्री बहुत ही खुश नजर आए. राहुल ने महिला यात्रियों से बात की, उनके साथ फोटो क्लिक कराए. राहुल को देखकर हर कोई उनकी वीडियो बनाने लगा और फोटो क्लिक कराने के लिए उत्साहित नजर आया. इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित अन्य नेता भी ट्रेन में मौजूद रहे.

 

राहुल गांधी ने छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने जनता से छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले अपने सभी वादे पूरे किए हैं. राहुल गांधी ने कहा कि यूपीए सरकार ने जातिगत जनगणना कराई थी. उसके आंकड़े सरकार के पास मौजूद हैं. मगर, प्रधानमंत्री मोदी यह आंकड़ा जनता को नहीं दिखाना चाहते हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा कि वह जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं. अगर ओबीसी, दलितों, आदिवासियों, महिलाओं को भागीदारी देनी है तो जातिगत जनगणना करवानी ही पड़ेगी. यदि नरेंद्र मोदी जातिगत जनगणना नहीं करवाएंगे तो केंद्र में कांग्रेस के सरकार में आने पर पहला कदम जातिगत जनगणना का होगा.

Related Articles

Back to top button