छेपड़ागुड़ा पारा में 15 सालों से बेहद खराब सड़क की बदलेगी तस्वीर
विधायक रेखचंद जैन द्वारा विधायक निधि से 420 मीटर सी.सी सड़क का निमार्ण का सौगात दिया गया


जगदलपुर । नवीन श्रीवास्तव।ग्राम पंचायत आसना के छेपड़ागुड़ा पारा में 15 सालों से बेहद खराब सड़क आए दिन ग्रामीणों को दुर्घटना का सामना करना होता था अब ग्रामीणों की विधायक से मांग के बाद , जगदलपुर विधानसभा के विधायक श्री रेखचंद जैन द्वारा विधायक निधि से 420 मीटर सी.सी सड़क का निमार्ण का सौगात दिया गया।
जनता की समस्याओं को दूर करने एवं उन्हें विकास से जोड़ने इस सड़क के भूमिपूजन में जगदलपुर विधायक एवम संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन शामिल हुए वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष हेमंत कश्यप उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्री जैन ने गणेश मंडली में पूजा अर्चना किया एवम उद्बोधन स्वरूप यशश्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी एवम कांग्रेस सरकार की योजनाओ को ग्रामीण जनों को अवगत करवाया और आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भारी से भारी मतों से वोट देने की अपील की है।



