छत्तीसगढ़

नानगुर आत्मानंद विद्यालय में हिंदी दिवस पर विविध कार्यक्रम संपन्न

बच्चों के बीच कहानी, नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

 

जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नानगुर में गत दिवस हिन्दी दिवस की उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों के लिये तरह-तरह के हिंदी विषय से संबंधित कहानी, नाटक एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान संस्था के प्रमुख श्री संदीप मांझी के द्वारा भी बच्चों को हिंदी दिवस की महत्व के बारे में बताते हुये बच्चों को शुभकामनाएं दी गई मौके पर शिक्षक भीमेन्द्र कुमार सेठिया, निधि रावल, निकिता बिसेन , शुभांगी झा ,भूमिका गुप्ता, जितेश जोशी, विक्की गुप्ता सुमन साहू रवि कुमार पोनी कुर्रे मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button