भारत ने आठवीं बार जीता एशिया कप का खिताब, श्रीलंका को 10 विकेट हराया

आखिरकार एशिया कप 2023 अपने अंजाम तक पहुंच गया है। 19 दिनों के इस टूर्नामेंट में 13 मैच खेले गए। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर खिताब जीत लिया है। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया
ईशान-शुभमन ओपनिंग के लिए आए
भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग के लिए नहीं आए हैं। ईशान किशन और शुभमन गिल ओपनिंग के लिए आए हैं। पहले ओवर में इन दोनों ने सात रन जोड़े।
50 रन पर सिमटी श्रीलंकाई टीम
श्रीलंका की पूरी टीम 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई है। यह भारत के खिलाफ वनडे में श्रीलंका का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले श्रीलंका को भारत ने इसी साल जनवरी में 22 ओवर में 73 रन पर समेट दिया था। इतना ही नहीं यह भारत के खिलाफ वनडे में किसी भी टीम द्वारा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले बांग्लादेश ने 2014 में भारत के खिलाफ मीरपुर में 58 रन बनाए थे। 50 रन का स्कोर किसी भी वनडे फाइनल में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप 2000 में शारजाह में 54 रन पर सिमट गई थी। अब श्रीलंका ने इससे भी न्यूनतम स्कोर बनाया है। यानी श्रीलंका द्वारा बनाया गया 50 रन का स्कोर एशिया कप का भी न्यूनतम स्कोर है।
सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। फिर उन्होंने छठे ओवर में दासुन शनाका को और 12वें ओवर में कुसल मेंडिस को आउट किया। हार्दिक पांड्या ने भी तीन विकेट लिए। उन्होंने दुनिथ वेलालगे, मदुशन और पथिराना का विकेट लिया। बुमराह ने परेरा को पवेलियन भेजा था। श्रीलंका के सभी 10 विकेट भारतीय तेज गेंदबाजों ने लिए। सिराज ने सात ओवर में 21 रन देकर छह विकेट झटके। वहीं, हार्दिक ने 2.2 ओवर में तीन रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि बुमराह ने पांच ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया।



