श्रीलंका की आधी टीम 12 रन पर पवेलियन लौटी, सिराज ने एक ओवर में चार विकेट लिए

छठे ओवर में 12 के स्कोर पर श्रीलंका को छठा झटका लगा। सिराज ने कहर बरपाते हुए कप्तान दासुन शनाका को क्लीन बोल्ड किया। वह खाता भी नहीं खोल सके। छह ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर छह विकेट पर 13 रन है। फिलहाल दुनिथ वेलालगे और कुसल मेंडिस क्रीज पर हैं।
सिराज ने चौथे ओवर में छह गेंदों में चार विकेट लिए। पहले उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर पथुम निसांका को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच कराया। निसांका चार गेंदों में दो रन बना सके। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा को तीसरी गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट किया। चौथी गेंद पर उन्होंने चरिथ असलंका को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। हालांकि, वह हैट्रिक से चूक गए। पांचवीं गेंद चौके के लिए चली गई। इसके बाद आखिरी गेंद पर सिराज ने धनंजय डिसिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया।



