छत्तीसगढ़
बच्चों ने यहां दिखाया नंद गोपाल के ..कई भव्य स्वरूप


आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल नानगुर में जन्माष्टमी पर हुए विविध कार्यक्रमों का आयोजन
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यमिक स्कूल नानगुर में श्री कृष्णाजन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर बच्चों ने भगवान श्री कृष्णा के अनेक रूप धारण करके सबका दिल जीत लिया।इसके अलावा अनेक रचनात्मक कार्यक्रमों का सफल आयोजन विद्यालय में किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ।
इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य विनोद सिंह भदोरिया, शिक्षक भीमेन्द्र कुमार सेठिया , निधि रावल , भूमिका गुप्ता, सुमन साहू, शुभांगी झा, रवि कुमार, पोनी क़ुर्रे जितेश जोशी मौजूद थे ।



