छत्तीसगढ़
रायपुर: दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान –

छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शनिवार को कहा कि छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव में 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता वाले लोग डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही वोट डाल सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 80 वर्ष से अधिक उम्र के 2 लाख से अधिक मतदाता हैं।
80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोट डालने की सुविधा होगी और यही सुविधा विकलांग व्यक्तियों (40 प्रतिशत से अधिक) के लिए भी उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें पांच दिनों के भीतर फॉर्म भरना होगा। उन्होंने कहा कि इन मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पिक ड्रॉप की सुविधा भी मिलेगी।



