11 वी इंटर स्कूल जूडो प्रतियोगिता 2 सितम्बर से,बस्तर संभाग से 250 खिलाडी लेंगे हिस्सा

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर द्वारा दिनाँक 2 से 3 सितम्बर 2023 तक शहर के स्थानीय वीर सावरकर भवन जगदलपुर में दो दिवसीय संभाग स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है उक्त प्रतियोगिता में सम्भाग के कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, जगदलपुर के लगभग 250 स्कूली जूडो खिलाडी व 25 अधिकारी प्रतियोगिता में भाग ले रहे है प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी जरूरी चीज जिला जूडो संघ द्वारा बाहर से आये खिलाड़ियों की रुकने व प्रतियोगिता स्थल की व्यवस्था कर ली गई है प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर, व सीनियर वर्ग की ( बालक/बालिका ) की आयु व वजन वर्ग की स्पर्धा होगी वही नन्हे जुडो खिलाड़ि जो 10 वर्ष से कम है उन खिलाड़ियों की भी स्पर्धा रखी गई है इस प्रतियोगिता में 10 वर्ष से कम के खिलाडी भी भाग ले सकते हैं सम्पूर्ण प्रतियोगिता भारतीय जूडो महासंघ के नियमो व उपनियमों के अनुसार सम्पन होगी। यह जानकारी हमें जिला जुडो संघ आप बस्तर सचिव श्री अब्दुल मोइन द्वारा प्राप्त हुई है।



