कांग्रेसियों ने बुजुर्गों व निःशक्तजनों के साथ मिलकर मनाई मुख्यमंत्री का जन्मदिन


ईविप्रा उपाध्यक्ष राजीव शर्मा,महापौर सफीरा साहू, प्रदेश महासचिव यशवर्धन राव सहित समस्त पार्षदगणों ने मिलकर मनाया मुख्यमंत्री का जन्मदिन
जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।इन्द्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित महापौर सफीरा साहू,यशवर्धन राव,कनीज़ फातिमा, सुषमा कश्यप,सुशीला बघेल, सुनीता सिंह,,बलराम यादव, दयाराम नाग, सुखराम नाग, श्वेता बघेल, लता निषाद, ललिता राव, शुभम यदु, अब्दुल रशीद आभाष महंती व जनप्रतिनिधियों के गरिमामय उपस्थिति में पांच साल पहले और अपके छत्तीसगढ़ में जमीन आसमान का अंतर है बदलाव के सूत्रधार, किसानों की उम्मीद, बच्चों के प्रिय काका, मजदूरों की ताकत, महिलाओं के सम्मान के रक्षक, छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सेवक, गांव हो या शहर, मजदूर हो या किसान, शिक्षक हो या छात्र हर वर्ग का जीता दिल, छाई सबके चेहरे पर मुस्कान, फसलों व योजनाओं ने दी पहचान, बढ़ाया हर छत्तीसगढिया का मान, राज्य के संवेदनशील यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी के जन्मदिवस गरिमा व हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया।*
शहर के धरमपुरा स्थित वृद्धा आश्रम में कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा बुजुर्गों व निःशक्तजनों के साथ इस अवसर की खुशियों के साथ फल वितरित कर केक काट कर कक्का के अवतरण दिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया और उनके दीर्घायु व लम्बी उम्र की कामनाओं के साथ उज्जवल भविष्य की कामना की।



