छत्तीसगढ़

प्रदेश मुखिया भूपेश बघेल को जन्मदिन पर पीसीसी चीफ सहित बस्तर नेताओं ने दी बधाइयां 

जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।आज प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल का जन्म दिवस है पार्टी और उनके समर्थकों के साथ उनके चाहने वालों के बीच या जन्मदिन उत्साह पूर्वक मनाया जा रहा है इसी कड़ी में आज मुख्यमंत्री निवास पहुंच कर पी सी सी चीफ एवं बस्तर के नेताओं ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं उन्हें दी और उनके दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना की है। इस दौरान पी सी सी चीफ एवं सांसद दीपक बैज,शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य मलकीत सिंह गैदू,निगम अध्यक्ष कविता साहू उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button