रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल 67 हजार से ज्यादा मतों जीते

रायपुर दक्षिण सीट भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बृज मोहन अग्रवाल चुनाव जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार महंत राम सुंदर दास को रिकॉर्ड 67 हजार मतों से पराजित किया.छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रायपुर सिटी साउथ सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता बृज मोहन अग्रवाल ने आठवीं बार जीत हासिल की. उन्होंने कांग्रेस के महंत राम सुंदर दास को रिकार्ड 67 हजार मतों से पराजित किया. बृज मोहन साल 2008 से ही इस सीट पर लगातार जीत हासिल कर रहे हैं. बृजमोहन अग्रवाल और महंत राम सुंदर दास के बीच गुरु और शिष्य का रिश्ता था. गुरु पर शिष्य भारी पड़े.
इससे पहले 2018 के चुनाव में बृज मोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के कन्हैया अग्रवाल को 17,496 मतों के अंतर से हराया था. वह 2003 से लेकर 2018 तक प्रदेश में बीजेपी सरकार के दौरान कई अहम विभागों के मंत्री रहे हैं. वह प्रदेश के गृह और पर्यटन मंत्री भी रहे हैं.



