एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने अपने वार्ड में पेयजल व्यवस्था को किया मजबूत

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में कई हिस्सों में जहां के लोग गर्मी में भी पीने के पानी के लिए केवल टंकर टैंकर के भरोसे रहते थे पार्षद श्री आकाश तिवारी के प्रयास से पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था की गई है यहां अनेक जगहों में बोर एवं अमृत मिशन द्वारा कनेक्शन का वितरण किया गया है जिसके बाद से क्षेत्र में लोग राहत की सांस ले रहे हैं ।
विदित हो पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड अंतर्गत वर्ष 2019 इंद्रावती कॉलोनी यादव पारा अंबेडकर चौक रवि नगर नूरानी चौक एरिया फरीद बिल्डिंग चपरासी कॉलोनी सिंधी कॉलोनी पंडरी इमामबाड़ा रेडी वाड़ा 32 क्वार्टर एरिया धोबी पारा पानी की जटिल समस्या थी, इस एरिया में लगभग 7000 से 10000 लोग निवास करते हैं जो हर साल गर्मी में पीने के पानी के लिए टैंकर के भरोसे रहना पड़ता था तथा नगर निगम का नल का पानी भी इन एरिया में नहीं पहुंच पाता था । परन्तु आकाश तिवारी पार्षद बनने के बाद सबसे पहले यक्रिश्चियन कॉलोनी में टंकी निर्माण यादव पारा में बोर अंबेडकर चौक में बोर तथा इंद्रावती कॉलोनी में बोर करा कर कुछ हिस्सों में 2020 में पानी की समस्या कम की गई 2021 और 22 में अमृत मिशन द्वारा पूरे वार्ड में लगभग 2580 कनेक्शन नए किए गए जिसमें वर्तमान में 2422 कनेक्शन में पानी आ रहा है कुछ जगहों पर थोड़ा प्रेशर कम है परंतु पीने के पानी पर्याप्त मात्रा में इन क्षेत्रों में पहुंच रहा है अमृत मिशन के पीछे लगकर पिछले 2 वर्षों में पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने अपने वार्ड की पीने की पानी की समस्या का निराकरण कराया तथा अभी उनके वार्ड में एकमात्र पॉइंट जहां पंडरी सिंधी कॉलोनी मैं अभी अमृत मिशन का का पानी आना बचा है जिसका निरंतर प्रयास जारी है



