बस्तर के वरिष्ठ नेता मलकीत सिंह गैन्दु की सामने रखी अपनी मजबूत दावेदारी

वरिष्ठ कांग्रेसियों एवं समर्थकों के साथ पहुंच किया आवेदन
जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव। 22अगस्त।अपने कार्यकुशलता से बस्तर राजनीति में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाले श्री मलकीत सिंह गैन्दु ने पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेसियों के साथ विधानसभा चुनाव में अपनी मजबूत दावेदारी
के रूप में ब्लाक कांग्रेस कमेटी(दक्षिण) के अध्यक्ष श्री कैलाश नाग के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया है।
विदित हो कि श्री मलकीत पूर्व अध्यक्ष बस्तर परिवहन संघ एवं इंद्रावती विकास प्राधिकरण के सदस्य श्री गैदु जी के आवेदन प्रस्तुत करने दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी श्री शंकर राव, महेंद्र महापात्र,रोजविन दास, ज़ाहिद हुसैन,सैमुएल नाथ,महेश सिंह ठाकुर,सचिन खरे,अरविंद यादव,वक़ील यादव,बंटी भदौरिया,मोना पाढ़ी,संदीप दास,नीलम कश्यप,सोनू कश्यप,सपना,एवं भारी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसी,महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एन एस यू आई के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।



