छत्तीसगढ़

सुशील मौर्य को उठा लिए कंधे पर …अब बढ़ी जिम्मेदारी

पीसीसी चीफ बोले-युवा है,योग्य हैं ,काबिल है उन्हें मौके मिलना चाहिए , मौर्य नियुक्त हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर अध्यक्ष

 

 

आतिशबाजी और फूल माला पहनाकर राजीव भवन में कांग्रेसियों ने किया मौर्य का स्वागत

 

पीसीसी चीफ सहित चित्रकोट एवं जगदलपुर विधानसभा विधायक की उपस्थिति में नवनियुक्त सुशील मौर्य ने पदभार ग्रहण किया

 

 

जगदलपुर/बस्तर ब्यूरो नवीन श्रीवास्तव। आज स्थानीय कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन ने फिर एक नए जोश,उत्साह के साथ नई उम्मीदों को अंगड़ाई लेकर खड़ा होता देखा अवसर था लगातार सक्रिय युवा तुर्क सुशील मौर्य को कांग्रेस पार्टी ने जिम्मेदारी सौपते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर का अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के अवसर पर स्वागत का । मौके पर पीसीसी चीफ एवं बस्तर सांसद श्री दीपक बैज भी राजीव भवन पहुंचे जिससे उपस्थित कांग्रेसियों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।श्री बैज ने सुशील मौर्य सहित नवनियुक्त 11 जिला अध्यक्षों को अपनी शुभकामनाएं एवं बधाई दी उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि सभी बेहतर तालमेल के साथ काम करेंगे। उत्साह पूर्ण माहौल में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के बीच पीसीसी चीफ सहित चित्रकूट एवं जगदलपुर विधानसभा विधायक की उपस्थिति में सुशील मौर्य ने पदभार ग्रहण किया इस अवसर पर आतिशबाजी की गई एवं मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया गया । कांग्रेस भवन इस दौरान दीपक भईय्या जिंदाबाद के साथ सुशील मौर्य और विधायक रेकचंद जैन को लेकर भी नारे लगते रहे ।उसको मौका मिलना चाहिए एवं बस्तर सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य के शहर जिला कांग्रेस कमेटी जगदलपुर के नव नियुक्त अध्यक्ष बनने पर जगदलपुर के स्थानीय राजीव भवन में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन सहित समस्त कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करते हुए फूल माला पहना कर नव नियुक्त शहर जिला अध्यक्ष का आत्मीय स्वागत किया है।

Related Articles

Back to top button