छत्तीसगढ़

नानगुर आत्मानंद विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता में ध्वजारोहण के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

 जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव।

नानगुर स्थितअंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम आत्मानंद विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं अमृत महोत्सव बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। बड़े हर्ष और उल्लास के साथ विधिवत पूजा अर्चना के साथ ध्वजारोहण किया गया भारत माता की जय जयकारे से शाला प्रांगण गूंज उठा ।

 

स्वतंत्रता दिवस के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच श्रीमती शांति बघेल उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलू राम बघेल ने की। इस अवसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का संचालन नेहा शर्मा एवं निकिता बिसेन द्वारा किया गया। संस्था के प्राचार्य श्री विनोद भदोरिया ने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं अतिथियों एवं नागरिक स्वतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी उन्होंने अपने सराहना संबोधन में शिक्षा के महत्व के साथ देशभक्ति की भावनाओं को जीवन में रखने प्रेरित किया ।

कार्यक्रम में रेणु परीडॉ, संदीप मांझी, डीएस गोयल, ओपी चंद्रवंशी, तुलाराम चालाकी ,भीमेन्द्र सेठिया, बिंदिया नाग ,सरिता ,विक्की गुप्ता ,मालती जोशी, शुभांगी झा जिलेश जोशी, रवि कुमार ,सरिता देवांगन सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button