छत्तीसगढ़

वीर शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे – दीपक बैज

 

पीसीसी चीफ व बस्तर साँसद श्री दीपक बैज ने शंकर नगर राजीव भवन रायपुर मे फहराया तिरंगा

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं..

 

मातृ भूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर शहीदों की शहादत को नमन-बैज

 

रायपुर/भारत सत्ता।

आजादी के पर्व स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व साँसद बस्तर श्री दीपक बैज ने आज शंकर नगर राजीव भंवन रायपुर में तिरंगा फहराया…ध्वजा रोहण कर प्रदेश अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रगीत गाकर तिरंगे को सलामी दी और पुष्प गुच्छ से हमारे देश के वीर शहीद जवानों की प्रतिमा पर फूल अर्पित कर उनके कुरबानियों को याद कर उन्हे प्रणाम व नमन किया

 

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष व साँसद श्री दीपक बैज ने समस्त प्रदेश व देशवासियों को 77वी स्वतंत्रता दिवस की बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें जो आजादी मिली है उसके लिए हमारें वीर शहीद जवानों ने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। मातृ भूमि की रक्षा के लिए जिन्होंने अपने प्राणों की आहूति दे दी, उन वीर शहीदों की शहादत को हम कभी नहीं भूलेंगे। वे मातृभूमि के असली सपूत थे.

Related Articles

Back to top button