तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर से निकली राजीव ज्योति यात्रा” का जगदलपुर में भव्य स्वागत

कांग्रेसियों ने स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के पदचिन्हों में चलते रहने लिया प्रण
जगदलपुर/नवीन श्रीवास्तव।पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय स्व राजीव गाँधी जी के आदर्शों एवं सपनों को लेकर तमिलनाडु के श्रीपेरंबुदूर से “राजीव ज्योति यात्रा” लेकर दिल्ली के लिए निकले कांग्रेस के जाँबाज साथियों का आज जगदलपुर की पावन धरा से गुजरना हुआ जिसका श्री सुशील मौर्य जी के नेतृत्व में राजीव भवन में स्वागत किया गया ।
इस दौरान शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद स्मारक तक पैदल मार्च किया गया एवं आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गाँधी के पदचिन्हों में सतत चलते रहने हेतु प्रण लिया गया। इस अवसर पर निगम अध्यक्ष श्रीमती कविता साहू,नरेंद्र तिवारी जी,छवि श्याम तिवारी जी,जिला सचिव रोजविन दास, महेंद्र महापात्र,ज़ाहिद हुसैन,महेश द्विवेदी,अजय बिसाई,तुलाराम,अभिषेक नायडू,अभिजीत प्रताप सिंह,साइमा अशरफ़,असीम सुता,नीलम कश्यप,सुबीर ढाली एवं अन्य साथीगण उपस्थित थे।



