छत्तीसगढ़

लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह बीजेपी में हुए शामिल, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने दिलाई सदस्यता

जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी से मुंगेली जिले के लोरमी से वरिष्ठ विधायक धर्मजीत सिंह रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। इस दौरान रिटायर्ड IFS एसएसडी बड़गैया और धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी बीजेपी का दामन थामा लिए हैं। बीजेपी प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व सीएम रमन सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

इस मौके पर विधायक धरमजीत सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े दल बीजेपी में शामिल होना मेरे लिए बेहद गौरव का पल है। 7 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी के रायपुर में रैली के दौरान ही इस बात की चर्चा जोरों पर थी कि धर्मजीत सिंह बीजेपी ज्वॉइन कर सकते हैं। इतना ही नहीं विधानसभा में भी वह बीजेपी विधायकों के साथ ही नजर आ रहे थे। लगातार भूपेश सरकार पर जुबानी हमला बोल रहे थे। अतत: रविवार को उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन कर ली।

 

कौन हैं धर्मजीत सिंह
धर्मजीत सिंह कांग्रेस के पूर्व सीनियर विधायक रह चुके हैं। फिलहाल वो जेसीसीजे के मुंगेली से विधायक हैं। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी से उनकी बेहद नजदीकियां रही हैं। उनके खास माने जाते रहे हैं। साल 1998 में पहली बार वो लोरमी से चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। साल 2003, 2008 में भी काग्रेस के टिकट पर लोरमी से विधायक बने। वर्ष 2003 में छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्हें दो बार उत्कृष्ट विधायक का सम्मान भी मिल चुका है। जब अजीत जोगी ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे (JCCJ) पार्टी बनाई तो वो जोगी के साथ खड़े हो गए और जेसीसीज ज्वॉइनिंग कर लिया। साल 2018 में जेसीसीजे के टिकट पर जीतकर विधानसभा पहुंचे और उन्हें विधायक दल का नेता बनाया गया था।

जेसीसीजे से अमित जोगी ने निकाला था
धर्मजीत सिंह पिछले साल तक जेसीसीजे के विधायक थे। उस दौरान अमित जोगी ने कहा था कि धर्मजीत उनके चाचा है, लेकिन बड़े दुखी मन से उनके खिलाफ ये फैसला लेना पड़ा। अमित जोगी ने आरोप लगाते हुए कहा था कि धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दलों के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ का सिद्ध करने में लगे हैं। इसके बाद उन्हें जेसीसीजे से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था।

मुझ पर कातिलाना हमले होंगे, हत्या भी कराई जा सकती है’

जेसीसीजे से निकालने पर विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा था कि पहले क्या हुआ ये मैं नहीं जानता, लेकिन अब मुझ पर कातिलाना हमले होंगे। मेरी हत्या भी कराई जा सकती है। अमित जोगी की नाराजगी इस बात से थी कि गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में वो और बलौदाबाजार विधायक प्रमोद शर्मा क्यों गए थे। अगर कोई बात थी तो उनसे करनी चाहिए थी। इसके पहले करीब 20 दिन पहले ही जेसीसीजे विधायक प्रमोद शर्मा ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान शर्मा ने कहा था कि अमित जोगी के साथ मेरे विचार नहीं मिल रहे थे, इसलिए मैंने ये फैसला लिया। मगर मेरी अमित जोगी को शुभकामनाएं हैं, जो करें अच्छा करें।

 

धर्मजीत बोले- बीजेपी की हवा को कोई रोक नहीं सकता, नवंबर में बीजेपी की सरकार बनने का दावा’
बीजेपी ज्वॉइनिंग करते ही धर्मजीत ने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि अपने साफ सुथरे नेतृत्व में अपनी नीति रीति पर खड़े रहने वाले नेता जो हिंदुस्तान के 85 करोड़ गरीबों के भूखे पेट पर अनाज देने का भी काम करते हैं। वो अमेरिका जापान और अन्य देशों के राष्ट्रपति से मिलकर मिलकर भारत का मान-सम्मान बढ़ाते हैं। पाकिस्तान जैसे देश पर एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करके उसकी हैसियत बताते है, जो कश्मीर में धारा 370 खत्म करके अशांति के टापू को शांति का टापू बनाते हैं। ऐसे सशक्त नेतृत्व पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की रथ यात्रा जो जीतने का उनका रथ निकला हुआ है, उसे भारत में कोई भी नहीं रोक सकता। चाहे कितनी भी कोशिश विपक्ष कर लें लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी के रथ और उनकी हवा के सामने कोई भी ताकत उन्हें देश की सेवा करने से रोक नहीं सकती।

 

छत्तीसगढ़ में भी अब बीजेपी का झंडा लहराएगा ‘ 
उन्होंने दावा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में भी अब भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराएगा। नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। हमारे पास डॉक्टर रमन सिंह जैसे सौम्य व्यक्तित्व के धनी सरल हृदय के धनी, जिन्होंने 15 वर्ष यहां के गरीबों को चावल दिया।15 वर्ष तक उन्होंने वनवासी अंचल की सेवा की। 15 वर्ष तक उन्होंने नक्सलियों पर लगाम लगाने की कोशिश की। 15 वर्ष तक उन्होंने प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया। विभिन्न धार्मिक, सामाजिक संगठनों को आगे बढ़ाया, ऐसे डॉक्टर रमन सिंह के प्रति हम बहुत आभार व्यक्त करते हैंं।

 

 

Related Articles

Back to top button