छत्तीसगढ़
राज्य हज कमेटी की सामान्य सभा आयोजित हुई

रायपुर। छत्तीस
गढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान की अध्यक्षता में राज्य हज कमेटी की सामान्य सभा आयोजित हुई । बैठक में हज 2023 हेतु राज्य में की गई हज व्यवस्थाओं की समीक्षा एवम आगामी हज 2024 की प्रारंभिक हज व्यवस्थाओं का निर्धारण किया गया। बैठक में हज कमेटी के चेयरमैन मोहम्मद असलम खान, सदस्य मौलाना कारी सैयद अशफाक अहमद अंजुम, मौलाना डॉ कारी इमरान अशरफी, मौलाना असगर मेहदी, श्री शमीम अख्तर, श्री इमरान खान, डॉ श्रीमती रुबीना अल्वी, श्री हाजी अब्दुल रज्जाक खान, सचिव श्री साजिद मेमन उपस्थित रहे।



