संसदीय सचिव के प्रयास से विकास कार्यों के लिए मिली 60 लाख की मंजूरी

महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के गांवों में सामुदायिक भवन के साथ ही कराए जाएंगे विकास कार्य
महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए 60 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति मिली है। जिसमें सामुदायिक भवन निर्माण के साथ ही सीसी रोड व पुलिया निर्माण कार्य शामिल हैं।
संसदीय सचिव व विधायक श्री चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में प्रवास के दौरान ग्रामीणों द्वारा विभिन्न मांगों की ओर ध्यानाकर्षित कराया जाता है। जिसे गंभीरता से लेते हुए विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत कराई गई है। जिसमें सामुदायिक भवन निर्माण, सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण, रंगमंच निर्माण, देवगुडी निर्माण सहित अन्य विकास कार्य शामिल हैं। स्वीकृति कार्यों में पांच लाख की लागत से ग्राम पंचायत बंदोरा में सामुदाकि भवन निर्माण, ग्राम पंचायत परसाडीह के ग्राम गुडरूडीह में पांच लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत चौकबेड़ा में चार लाख रूपए की लागत से गौरा चौरा के साथ ही देवगुड़ी निर्माण, ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के पट्टी नंबर दो में तीन लाख की लागत से गौरा चौरा के साथ देवगुड़ी निर्माण, ग्राम पंचायत सोरिद में तीन लाख रूपए की लागत से देवगुड़ी के साथ ही गौरा चौरा निर्माण, ग्राम पंचायत चिरको के ग्राम दर्रीपाली में पांच लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत कौंवाझर में पांच लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत अचानकपुर में पांच लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत तुरेंगा के ग्राम जोरातराई में पांच लाख की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत जोबा में पांच लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण, ग्राम पंचायत कौंवाझर में तीन लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत कोसरंगी में सात लाख रूपए की लागत से तालाब मार्ग पर पुलिया सहित सीसी रोड निर्माण, ग्राम परसापाली में तीन लाख रूपए की लागत से सीसी रोड निर्माण, ग्राम पंचायत मुनगासेर में दो लाख रूपए की लागत से रंगमंच निर्माण व ग्राम सिनौधा में दो लाख रूपए की लागत रंगमंच निर्माण शामिल हैं।



