कांग्रेस और भाजपा जैसी बड़ी पार्टी के बीच रोज बढ़ रहा जनता कांग्रेस का कद

संपूर्ण बस्तर में दबंग नेता नवनीत चांद के प्रति बढ़ रहा भरोसा ,हर कोई बनना चाहता है जनता कांग्रेस का हिस्सा
नवनीत जी ने जताया बस्तर माटी का आभार कहा जनहित और बस्तर के लिए लड़ाई जारी रहेगी
जगदलपुर । ऐसा पहली बार हो रहा है कि बस्तर में कोने-कोने से आम ग्रामीण आदिवासी युवा स्त्री और पुरुष हर वर्ग के लोगों के बीच बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस का क्रेज बढ़ते जा रहा है । सत्ता में कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी के साथ बस्तर में सभी सीटों से सूपड़ा साफ दूसरी बड़ी पार्टी भाजपा की मौजूदगी के बाद भी कुछ दिनों में बस्तर की शहरी एवं ग्रामीण छेत्रों से रोज लोगों ने मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस में प्रवेश किया है और वह अब सक्रिय भी हो चुके हैं ।
जारी प्रेसविज्ञप्ति में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस के नेता श्री नवनीत चांद ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रेष्ठ बस्तर ,श्रेष्ठ जगदलपुर के निर्माण हेतु सम्पूर्ण बस्तर में चलाये जा रहे सयुक्त संघर्ष से प्रभावित होकर जगदलपुर के विधानसभा के शहरी वार्डो के समांनीय बस्तर वाशियों ने आज 10 अगस्त को मुक्ति मोर्चा के एवं जनता कांग्रेस जे का साथ देने संकल्प लिया है और नवनीत की उपस्थिति में जनता कांग्रेस के साथ मुक्ति मोर्चा में प्रवेश किया है ।इस अवसर पर श्री नवनीत चंद ने बस्तर के मिट्टी का आभार जताते हुए कहा कि मुझे यह अवसर मिला है कि आम जनता के विश्वास के साथ हम सब मिलकर बस्तर का निर्माण करें ,भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़े उन्होंने कहा कि राजनीतिक महत्वाकांक्षा सत्ता कुर्सी से ऊपर उठकर वह हमेशा बस्तर हित के लिए काम करेंगे ।
इस अवसर पर संतोष सिंह, ओम मरकाम,संगीता सरकार,डेनिस राज,धनसिंग बघेल, सुंदर चद्रवंसी, बाबा आदि पदाधिकारी एवं नए जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित थे.



