छत्तीसगढ़

हितग्राही कार्ड बनवाने उमड़ रहे लोग सुबह से घर-घर दस्तक दे रहे एमआइसी सदस्य राजेश राय

 

-विधायक जैन कर रहे प्रेरित- प्रोत्साहित

जगदलपुर। राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित हितग्राही कार्ड बनाने बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं। नगर निगम के गंगानगर वार्ड पार्षद व एमआइसी सदस्य राजेश राय सुबह से घर-घर दस्तक दे रहे हैं तो शहर से लगे आड़ावाल पंचायत में सरपंच जयंती कश्यप सहयोगी विजय सिंह के साथ लोगों की सहायता कर रहे हैं। इधर संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन कांग्रेसजनों व लोगों को प्रेरित- प्रोत्साहित कर रहे हैं।

*विधायक दे रहे योजनाओं की जानकारी*

संसदीय सचिव व जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, वनोपज आदि क्षेत्रों में संचालित राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। बिजली बिल हाफ योजना, भूमिहीनों को 7000 रुपये सालाना, बेरोजगारी भत्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं- सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी, मितानिनों को राज्य मद से अतिरिक्त राशि, ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली, गरीब परिवारों को प्रति माह एक रुपये की दर से चावल प्रदाय करने, 65 प्रकार के वनोपजों की खरीदी, वनाधिकार पट्टा आदि के बारे में भी बता रहे हैं। प्रदेश में 15 साल के भाजपा शासनकाल में विकास कागजी होने के साथ पहली बार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़- बस्तर विकास की योजनाओं को धरातल पर उतारने की बात भी कह रहे हैं। विधायक रेखचंद जैन लोगों से भूपेश है तो भरोसा है, कार्यक्रम के अंतर्गत फॉर्म भी भरवा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button