बस्तर बेटा का वार्डों में लगातार दौरा,महारानी ,जवाहर वार्ड में जनचौपाल

महारानी वार्ड केवल वोट बैंक, ठगे जा रही जनता — नवनीत चांद
जगदलपुर।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता बस्तर के बेटा नवनीत चांद पहुंचे जगदलपुर विधानसभा के शहरी क्षेत्र के महारानी वार्ड,जवाहर नगर वार्ड जहाँ वार्डवासियों से जन चौपाल लगा रूबरू हुए। लोगों ने उन्हें वार्ड में व्याप्त समस्याओं की जानकारी देते हुए अपनी बातें कही जिसे नवनीत ने गम्भीरता से सुनी।
जगदलपुर में शहरीकरण या व्यवस्था नई बात नहीं फिर भी यहां की जनता बुनियादी समस्याओं से ग्रस्त है लोगों ने साफ-सफाई तेजल पेयजल आदि समस्याओं को सामने रखा श्री नवनीत ने कहा कि महारानी वार्ड विकास से उपेक्षित रहा यहां की जनता को वोट बैंक की तरह भाजपा और कांग्रेस ने केवल प्रयोग किया है।
उन्होंने कहा कि जवाहर नगर वार्ड में भी यही आलम है समझ में नहीं आता विधायक के साथ नगर सरकार करती क्या है ?उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से जनता के साथ हैं घंटे वे 24 घंटे जनता के साथ है वार्ड वासियों के साथ हैं और अब जनता के साथ मिलकर जनता के लिए लड़ाई होगा अभी तक केवल स्वार्थ सिद्धि के लिए राजनीति के लिए जनप्रतिनिधि यहां आते हैं पर अभी आ नहीं चलेगा। वार्ड की जनता ने भी नवनीत का साथ देते हुए कहा कि वे पूरी तरह से बस्तर बेटा के साथ हैं क्योंकि उन्होंने भाजपा और कांग्रेस को देख लिया है वार्ड में विकास की स्थिति जैसे कि जैसे हैं जन चौपाल में माही सोनी, धनसिंग.बघेल,डेनिस राज,ओम मरकाम,संतोष सिंह,सुंदर चद्रवंश आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता वार्ड वाशी उपस्थित थे
।



