राजा प्रवीण भंजदेव के नाम पर वार्ड का नामकरण कर वार्ड वासियों को अधिकार देना भूल गए नगर सरकार- नवनीत


बस्तर के बेटा मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के नेता नवनीत चांद का जन चौपाल का दौर जारी
जगदलपुर ।जनता की समस्यायों को समझने, बस्तर के बेटे और मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे नेता नवनीत चांद जन संवाद हेतु प्रवीण चंद्र भंजदेव वार्ड पहुंचे जहाँ उन्होंने लगाया जन चौपाल लगाकर वार्ड वाशियो की समस्याएं को सुनी ।
श्री नवनीत चांद ने कहा कि जिम्मेदार बस्तर के राजा,बस्तरवासियों के गौरव राजा प्रवीण भंजदेव के नाम पर वार्ड का नामकरण कर वार्ड वाशियो को उनका मौलिक अधिकार, वास्तविक विकास देना भूल गए है नगर सरकार, क्षेत्रीय विधायक,राज्य सरकार और बस विकास के आंकड़े गिना रहे हैं, पूर्व विधायक जमीन से गायब रहे उनके पास पर उनके पार्टी के पास केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाए जाने के सिवाय कुछ नहीं है ।उन्होंने कहा कि जनता को उनकी समस्यायों के बीच जूझने के लिए अकेले छोड़ देना, न केवल वार्ड वाशियो का ,बल्कि बस्तर के गौरव राजा प्रवीण भंज देव का भी अपमान है यह सब बस्तरवासी नही सहेंगे श्री नवनीत ने कहा कि अन्याय, आम जनता के मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष किया जाएगा। – इस अवसर पर ओम मरकाम,सुंदर चद्रवंशी, धनसिंग बघेल, अजय बघेल आदि पदाधिकारी एवं वार्ड वाशी उपस्थित थे।



