पहली बार रोटरी हॉल में 29 को संत कंवर नाटक से सिंधी संस्कृति की उड़ेगी सांस्कृतिक खुशबू


जगदलपुर /नवीन श्रीवास्तव। देश के सामाजिक संरचना में उपलब्धि और समृद्धि में सिंधी समाज का अतुल्य योगदान है इसी सिंधी समाज को लेकर यह हर्षपूर्ण जानकारी आई है श्री पूज्य सिन्धी पंचायत अध्यक्ष उधाराम मूलचंदानी ने जानकारी दी है कि सिन्धी समाज एवं सिन्धी संस्कृति को आगे बढ़ाने के साथ मानवीय व परोपकार करने की भावना वाले आयोजन कर रहे है यह सिंधुड़ीय जो सरताज कंवर सिन्धी नाटक के लिए भगत एवम अन्य कलाकार अजमेर से आगमन होना है।
समाज के सदस्य बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे, इस कार्यक्रम मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ सिन्धी साहित्य अकादमी अध्यक्ष राम गिन्दलानी जी होंगे, श्री पूज्य सिन्धी समाज और सिन्धी संस्कृति को आगे बढाने के जिसमें मानवता एवं परोपकार करने की भावना वाले कार्यक्रमो का आयोजन किया जायेगा. छत्तीसगढ़ सिन्धी अकादमी के तत्वावधान संत कंवरराम जी के जीवन पर आधारित सिंधी नाटक एवं भगत घनश्याम थारवानी जी (अजमेर) का आयोजन 29 जुलाई शनिवार को रोटरी हॉल में किया जाना है
श्री पूज्य सिन्धी पंचायत सहसचिव हरेश नागवानी ने बताया सिन्धी समाज के लिए इस प्रकार का सामाजिक नाट्य प्रथम बार हो रहा इस वजह से अपने सिन्धी समाज के पदाधिकारियों एवम सदस्यों में उत्सुकता बनी हुई है यह कार्यक्रम 29 जुलाई शनिवार को रोटरी हॉल में शाम 7 बजे से किया जाना है कार्यक्रम उपरांत प्रसाद भण्डारा किया जाना है, इस कड़ी में सिन्धी पंचायत के साथ श्री गुरु संगत गुरुद्वारा कमेटी, सुहिणी सोच(महिला टीम), सिन्धी नवयुवक मंडल, सेवा समर्पण, जे जे एल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका होगी.



