लगातार बारिश में जरूरतमन्दों ले लिए आगे आये नवनीत पहुंचे प्रभावित वार्ड

कहा – सत्ता पर बैठी कांग्रेस सरकार के साथ विधायक निगम सरकार शर्म करें
भारी बारिश में स्थाई छत के अभाव में जीने को मजबूर है, खाने के लिए भी समस्या
मुक्ति मोर्चा के प्रमुख संयोजक एवं जनता कांग्रेस के जिलाध्यक्ष श्री नवनीत चांद आज भारी बारिश के बीच मदन मोहन मालवीय वार्ड पहुंचे जहां लगातार बारिश के चलते पीड़ित परिवार को अपनी यथासंभव सहायता प्रदान की । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया की वर्तमान में
गरीब के आशियाने के सपने टूट चुके हैं एक परिवार तो छत का सहारा बनी प्लास्टिक झिल्ली के फट जाने से परिवार के सामने भीग कर रहने की स्थिति निर्मित है। उन्होंने वर्तमान स्थिति पर आक्रोश जाहिर करते हुए कहा कि
मुख्यमंत्री भुपेश बघेल जी शर्म करे जगदलपुर विधायक शर्म करे निगम सरकार मुख्य विपक्ष शर्म करे जब सब के रहते जनता का यह हाल है।
वार्ड में पहुंचकर अपना फर्ज निभाते हुए मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस नेता ने पीड़ित परिवार की यथासंभव सहायता की एवं परिवार को भोजन आवश्यक दवाएं उपलब्ध करवाया गया



