शराब घोटाले : गिरप्तार किए गए मनीष सिसोदिया के समर्थन में बच्चे सिसोदिया के समर्थन में संदेश लेकर पहुंचे

नई दिल्ली .  शराब घोटाले में गिरफ्तार मनीष सिसोदिया को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच जंग लगातार बढ़ती जा रही है। भाजपा का आरोप है कि शराब घोटाले के आरोपी के बचाव में ‘आप’ स्कूली बच्चों को ढाल बना रही है। दिल्ली सरकार या ‘आप’ की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन बीजेपी का दावा है कि हर स्कूल में ‘आई लव मनीष सिसोदिया’ डेस्क बनाने को कहा गया है। बच्चों को सिसोदिया के बचाव में संदेश लिखकर लाने और पोस्टर-बैनर बनाने को कहा गया है। आप के कुछ नेताओं ने इन तस्वीरों को साझा करते हुए इसे सिसोदिया के लिए बच्चों का प्यार बताया है। खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इन तस्वीरों को रीट्वीट किया है।

आप नेता आतिशी मार्लेना ने तस्वीरों को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘भाजपा वालों: तुम कितने भी झूठे इल्जाम लगा लो, पर जो दिल्ली के बच्चों का मनीष सिसोदिया के लिए प्यार है, उसे तुम हिला नहीं सकते हो।’ एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘पूरी दिल्ली में उमड़ रहा है, बच्चों का अपने मनीष चाचा के लिए प्यार।’ आप के कई अन्य नेताओं ने भी बच्चों के पोस्टर्स और पोस्टकार्ड्स को शेयर किया है।

बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग से इसकी शिकायत करते हुए कहा है कि आम आदमी पार्टी सरकारी स्कूलों के बच्चों पर दबाव डाल मनीष सिसोदिया के पक्ष मे अभियान चला रही है। अभिभावकों पर दबाव डाला जा रहा है कि -पत्र लिखो नहीं तो परिक्षा में फेल कर देंगे। प्रवीण शंकर ने इससे पहले एलजी से भी शिकायत की और ‘आई लाइव मनीष सिसोदिया’ कैंपेन को रोकने की मांग की। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए दावा किया है कि इस संदेश को भेजकर कैंपने चलाया जा रहा है। इसमें लिखा है, ‘बच्चों को बताइए कि अपने नजदीक के किसी सरकार स्कूल के पास आई लव मनीष सिसोदिया डेस्क पर 3 मार्च सुबह 7:’30 से 9 बजे के बीच आएं और मनीष सर के लिए अपनी चिट्ठी दें। हम उनके संदेश मनीष जी तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।’

Related Articles

Back to top button