छत्तीसगढ़

भूपेश ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर किया शोक व्यक्त

रायपुर,  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वरिष्ठ राजनेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया हैं।
श्री बघेल ने यहां जारी शोक संदेश में कहा कि श्री चांडी ने सदैव अपने आप को जनसेवा में समर्पित रखा। अंत समय तक वे जनता की सेवा में सदैव उपलब्ध रहे। उनका जाना देश की राजनीतिक क्षति है जो अपूरणीय है।उन्होने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की है।
ज्ञातव्य हैं कि काफी समय से अस्वस्थ चल रहे श्री चांडी का आज बेंगलुरू के एक अस्पताल में निधन हो गया।दो बार केरल के मुख्यमंत्री रहे श्री चांडी लगभग 80 वर्ष के थे।

Related Articles

Back to top button