छत्तीसगढ़

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज का आज पहली बार बस्तर आगमन,अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी

 

 

जगदलपुर /भारत सत्ता,नवीन श्रीवास्तव।बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा आपको सूचित किया जाता है कि प्रदेश के नवनियुक्त कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दिनांक 18 जुलाई 2023 (मंगलवार) को प्रातः 11:00 पहली बार बस्तर आगमन हो रहा है । इस अवसर पर बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा उनके अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की गई है ।

 

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के द्वारा जिला/ब्लॉक सहित समस्त मोर्चा/प्रकोष्ठ/विभाग के पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा शहर के विभिन्न चौक चौराहों में स्वागत किया जाना निर्धारित है जिसमें आसना चौक जहाँ जिला/ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सहित युवक कांग्रेस, एनएसयूआई व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा, चौक से युवा कांग्रेस व एनएसयूआई की संयुक्त मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी।

आगे आमागुड़ा चौक में इंटक अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत एवं

माड़ीन चौक (किशन ढाबा) व्यापारी प्रकोष्ठ/ अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।

इसी तरह एयरपोर्ट चौक उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा एवं

शहीद पार्क चौक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।आगे

झंकार तिराहा में स्वागत बाद

शहीद महेंद्र कर्मा जी के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण किया जायेगा।

 

आगे स्टेट बैंक चौक ,महावीर चौक,गोलबाजार चौक

सिरहासार चौक असंगठित कामगार मजदूर कांग्रेस अध्यक्ष सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा पश्चात

दंतेश्वरी मंदिर में अध्यक्ष श्री बैज पूजा अर्चना कर माता का आशीर्वाद लेंगें। पर आगे स्वागत कार्यक्रम जारी रहेगा जिसमें

मिताली चौक

अग्रसेन चौक शामिल रहेंगे। इस अवसर पर पार्टी ने अपील किया है कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों

अधिक संख्या में उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button