छत्तीसगढ़

दलपत सागर चौक का गोवर्धन चौक नामकरण किये जाने और शहीद पार्क के सामने की भूमि को घड़ी चौक बनाने की स्वीकृति

राजस्व समिति की आहूत बैठक संपन्न लिए गए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय

 

 

जगदलपुर । दिनांक 7 जुलाई 2023 को राजस्व समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें अनेक महत्वपूर्ण निर्णय को सर्वसमिति से स्वीकृत किया गया है ।

 

लिए गए राजस्व समिति की बैठक में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित दलपत सागर चौक को गोवर्धन चौक के नाम से नामकरण किए जाने एवं गोवर्धन पर्वत धारण किए हुए भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा स्थापित करने के संबंध में स्वीकृति सर्वसमिती से बैठक में प्रदान की गई है इसी तरह नगर निगम क्षेत्र में घड़ी चौक हेतु भूमि चयन को लेकर शहीद पार्क के सामने की भूमि को घड़ी चौक बनाने के संबंध में स्वीकृति प्रदान किया गया है ।शहर में शामिल ग्राम को नजूल सीट में लेने के विषय को लेकर महत्वपूर्ण फैसला लिया गया विदित हो कि नगर पालिक निगम जगदलपुर का गठन वर्ष 2002 में ग्रामों को सम्मिलित कर बनाया गया था किंतु भूमि संबंधी दस्तावेज नजूल सीट में शामिल नहीं किया गया है सम्मिलित ग्रामों को नजूल सीट में करने स्वीकृति इस बैठक में प्रदान की गई है इस विषय को आगामी मेयर इन काउंसिल की बैठक के समक्ष रखा जाना प्रस्तावित किया गया है। इसी तरह मदन मोहन मालवीय वार्ड में राशन दुकान के पास नजूल भूमि पर दुकान निर्माण कराने हेतु स्वीकृति सर्वसमिति से प्रदान की गई है। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों हेतु आवास निर्माण शासकीय भूमि उपलब्ध कराने के विषय को लेकर शासकीय भूमि कम दर पर कलेक्टर जिला बस्तर को उपलब्ध कराने हेतु स्वीकृति सर्व समिति से प्रदान की गई है कॉलोनियों की बंधक भूमि एवं ईडब्ल्यूएस भूमि की जानकारी के संबंध में निगम को कहां-कहां कितने वर्ग फिट प्राप्त हैं इसकी जानकारी सलाहकार समिति द्वारा लोक निर्माण विभाग से मांग कर आगामी बैठक में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है इस संबंध में लोक निर्माण विभाग को पत्र भेजने का निर्देश निर्णय समिति द्वारा लिया गया है।

Related Articles

Back to top button