Politicsराष्ट्रीय

शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बुलाई बैठक

Maharashtra NCP Crisis: महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासन के लिए आज (गुरुवार) का दिन काफी अहम है। अजित पवार ने खुद को एनसीपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित कर दिया। जिसके बाद शरद पवार ने आज दिल्ली में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में जयंत पाटिल, सुप्रिया सुले समेत पार्टी के सांसद मौजूद रहेंगे। वहीं, शिंदे गुट के कुछ नाराज विधायकों को मनाने के लिए भी मंथन शुरू हो गया है।

पार्टी में फूट के बाद लड़ाई एनसीपी पर अधिकार पर आ गई है। चाचा-भतीजे ने अपने-अपने दावे किए हैं। दोनों का कहना है कि उनके पास सबसे अधिक विधायक है। पार्टी पर अधिकार की जंग चुनाव आयोग तक पहुंच गई है। अजित पवार गुट ने हलफनामे में 40 विधायकों और सांसदों के समर्थन का दावा किया है।

Related Articles

Back to top button