राष्ट्रीय
कांग्रेस मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया

नई दिल्ली . पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्य की मोगा नगर निगम पर कब्ज़ा कर लिया है। सत्तारूढ़ दल ने कांग्रेस की मेयर नितिका भल्ला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव जीत लिया है। सदन में मौजूद 48 में से 41 पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया। गौरतलब है कि नगर निगम में कुल 50 पार्षद हैं।
अविश्वास प्रस्ताव हारने के बाद मेयर नितिका भल्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह मोगा पंजाब का पहला ऐसा नगर निगम बन गया है, जहां जल्द ही आम आदमी पार्टी का मेयर होगा। हलका विधायक अमनदीप अरोड़ा और धर्मकोट विधायक देविंदरजीत सिंह लाडी धोस के नेतृत्व में 41 पार्षदों ने नितिका भल्ला के खिलाफ वोट कर आम आदमी पार्टी का समर्थन किया है।



