राष्ट्रीय

सड़क दुर्घटना में तीन की मौत

सतना 04 जुलाई (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में खडे ट्रक से एक बाइक के टकरा जाने के कारण बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सतना चित्रकूट मार्ग में चितहरा मोड़ के समीप स्थित नर्सरी के पास देर रात खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल टकरा गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीनों युवकों की मौत हो गयी। अभी मृतकों पहचान नही हो सका है। मौके पर मझगवां थाना पुलिस पहुंचकर तीनों को शव कब्जे में लेकर पीएम हेतु मरचुरी भेज दिया है। हादसे की जांच में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button