ना ही अंतिम बाल ..ना ही इस छक्के मात्र से काम चलने वाला है क्योंकि असली खेल तो अभी बाकी है..

कांग्रेस का अनोखा फार्मूला – दूध भी गर्म हो जाए
और उसके उफन जाने से बर्तन भी खराब ना हो ..
सियासतनामा/वरिष्ठ पत्रकार,नवीन श्रीवास्तव,बस्तर
अभी अभी बस्तर दौरे से गये स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद अब बस्तर में उनके साथ फोटू खिंचाने वाले उत्साहित है .और उपमुख्यमंत्री के बनाये जाने के बाद बाबा के साथ खुद को ढूढ़ ढूंढ कर देख रहे हैं! .खैर …इस सबके साथ सियासी मैदान में एक बार फिर… छक्का… शब्द चर्च में हैं प्रासंगिक है साथ इसके कि जय -वीरु की जोड़ी राजनीतिक उठा -पटक में कितना गुल खिलाएंगे या मचाने वाले हैं ।दरअसल 2018 के घोषणापत्र के साथ चुनावी मैदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के साथ पार्टी जीत के लिए खासा जोर लगाने वाले टीएस सिंहदेव को उपमुख्यमंत्री बनाएं जाने के फैसले को लेकर पार्टी नेता एवं कैबिनेट मंत्री अमरजीत सिंह भगत ने कहा है – यह मास्टर स्ट्रोक है कांग्रेस ने अंतिम बाल में छक्का मारा है। आपको याद होगा बात पहले की है एक टूर्नामेंट में पहुंचे रमन सिंह ने कहा था कि आखिरी गेंद में छक्का लगाने वाला ही जीतता है ।इस पर उस समय भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा था कि रमनसिंह लास्ट बाल में छक्का लगाने की बात कह रहे लेकिन अब उनकी उम्र नहीं रही…
बहरहाल सिंहदेव उपमुख्यमंत्री बनाये गए है.. अब जितनी मुहं उतनी बांतों से भले ही मानसूनी मौसम में सियासी गलियारों की गर्मी तो बढ़ी है राजनीतिक पंडितों के बीच भी कयासों का दौर छिड़ गया है तो.. कहीं अटकलों के सोए घोड़े जाग गए और सरपट दौड़ने लगे है पर इस गर्मा- गर्मी में कौन और किसकी राजनीतिक रोटी सिकती है यह तो भविष्य के गर्भ में ही है पर इतना तो है कि कांग्रेस ने फिलहाल ऐसा फार्मूला निकाला है कि दूध भी गर्म हो जाए
और उसके उफनने से बर्तन भी खराब ना हो! अब भले विपक्षी और विधंसन्तोषी ..टीएस सिहं देव कितने दिन के उपमुख्यमंत्री हैं इसकी गिनती करते रहें,उनकी परेशानी तो कम नहीं होगी .. पर जानकारों की माने तो पार्टी ने ..पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण सिपाही को काम पर लगा दिया है पार्टी वापसी करती है या जितना वे बेहतर कार्य करेंगे उनका आने वाला कल भी बेहतर ही होगा सच तो यह है सियासी मैच में कांग्रेस के लिए यह अंतिम बाल नहीं हो सकता ..ना ही इस छक्के मात्र से काम चलने वाला है क्योंकि असली खेल तो अभी बाकी है..।




