छत्तीसगढ़

मकान ढहने से पति-पत्नी की मौत

कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

बालोद. जिले के सिरपुर गांव में तेज बारिश के चलते कच्चा मकान ढहने से पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। लोगों को घटना की जानकारी एक दिन बाद हुई। मामला देवरी थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात संतराम यादव (55 वर्ष) और उसकी पत्नी कुंती बाई (50 वर्ष) खाना खाकर सोने के लिए चले गए। बुधवार को लगातार यहां बारिश हो रही थी। देर रात उनके घर की छप्पर और दीवार बारिश के कारण भरभराकर गिर गई। हादसे में दोनों पति-पत्नी मलबे के नीचे दब गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें किसी को आवाज तक लगाने का मौका नहीं मिला।

कच्चा मकान ढहने से महिला की मौत।

इधर भारी बारिश के कारण लोगों को घटना का पता नहीं चल सका। एक दिन के बाद गुरुवार को ग्रामीण टूटा हुआ घर देखकर वहां पहुंचे और पति-पत्नी को आवाज लगाई, तो किसी ने जवाब नहीं दिया। मलबा हटाने पर उन्हें दंपती की लाश दिखाई दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने देवरी थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

Related Articles

Back to top button