छत्तीसगढ़

2023-24 मे नये सत्र के लिए रोटरी क्लब अध्यक्ष सचिव एवं इनरव्हील क्लब अध्यक्ष सचिव का हुआ मनोनयन

रोटरी क्लब अध्यक्ष दिनेश कागोत एवं इनरव्हील क्लब अध्यक्षा ममता सिंह राणा बनाए गए

जगदलपुर — रोटरी क्लब जगदलपुर ने वर्ष 2023-24 के कार्यकाल के लिए नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया है। संस्था अध्यक्ष हनीफ बरबटिया एवं सचिव निखिल दीवान से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर दिनेश कागोत और सचिव पद पर डॉ मनोज थॉमस को मनोनीत किया गया है।इसके अलावा कोषाध्यक्ष विवेक जैन,उपाध्यक्ष विवेक सोनी, संयुक्त सचिव अमरदीप सिंह सोढ़ी,सर्जेन्ट एट आर्म्स चंद्रेश छाजेड़ का मनोनयन किया गया है।
उसी प्रकार इनरव्हील क्लब की अध्यक्षा श्रीमती उषा गोंदी से प्राप्त जानकारी के अनुसार 2023-24 के नये कार्यकाल के लिए अध्यक्ष पद पर श्रीमती ममता सिंह राणा और सचिव पद पर सरिता थॉमस को मनोनीत किया गया है।
सभी नये पदाधिकारियों को रोटेरियन साथियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।सत्र की शुरुआत 1 जुलाई 2023 से होगी।

Related Articles

Back to top button