छत्तीसगढ़
अनुप नाग का टिकट कटने के बाद शुरू हुई बगावत, 30 कांग्रेसियों ने समर्थन में 30 पार्टी से दिया इस्तीफा

कांकेर। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनूप नाग के समर्थन में कांग्रेस के 30 कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व जिला महामंत्री टुल्लू भट्टाचार्य, ब्लॉक प्रवक्ता अनिमेष चक्रवर्ती, युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष सूरज विश्वास समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा भेजा है।
कांग्रेस के इन सभी कार्यकर्ताओं ने प्रेस वार्ता कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया है और अनूप नाग के लिए विधानसभा चुनाव में प्रचार करने की बात कही है। कांग्रेस ने अनूप नाग का टिकट काटकर रूपसिंह पोटाई को टिकट दिया था जिसके बाद से कांग्रेसियों ने रूपसिंह पोटाई का विरोध किया और अनूप नाग के समर्थन में खड़े



