जो बाइडेन बने अमेरिका के राष्ट्रपति,कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति की शपथ

वॉशिंगटन: जो बाइडन ने बुधवार को एक ऐतिहासिक समारोह में अमेरिका के 46 वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली. डेमोक्रेटिक नेता बाइडन (78) को प्रधान न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कैपिटल बिल्डिंग के ‘वेस्ट फ्रंट’ में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी. उनसे पहले कमला हैरिस (Kamala Harris) ने देश की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली. वह देश की 49वीं उपराष्ट्रपति हैं.उन्हें अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति बनने का गौरव भी हासिल हुआ है.अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शपथ लेने के बाद कहा कि हम अमेरिका को एकजुट करेंगे. यह लोकतंत्र का दिन है, यह अमेरिका का दिन है. यह उम्मीद, दोबारा खड़े होने और हर चुनौती से निपटने का दिन है. बाइडेन ने कहा कि अमेरिका में हर व्यक्ति की आवाज सुनी जाएगी. अमेरिका विभाजनकारी, धार्मिक भेदभाव, नस्लवाद को खारिज कर अपना एकजुट चेहरा पेश करेगा.
बार समारोह में कम लोगों को आमंत्रित किया गया है. शपथग्रहण समारोह के आयोजन स्थल पर तथा आसपास 25,000 से अधिक नेशनल गार्ड तैनात थे ताकि सत्ता हस्तांतरण शांतिपूर्ण तरीके से हो सके.बाइडन और हैरिस शपथ से पहले गिरजाघर में प्रार्थना सभा में शामिल हुए. बाइडेन अमेरिका के इतिहास में सबसे अधिक उम्र के राष्ट्रपति हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद पहले दिन उठाए जाने वाले कदमों के अंतर्गत वाइडेन, कई मुस्लिम बहुल देशों से आगंतुकों के प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को खत्म कर देंगे और अमेरिका-मैक्सिको बॉर्डर पर होने वाली दीवार के निर्माण को रोकेंगे. अवैध अप्रवासन (illegal immigration) को रोकने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने यह दीवार बनाने का आदेश दिया था.



